– पांच दिसंबर की घटना, आत्महत्या के लिए उकसाने का केस युवक पर दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। पांच दिसंबर को कोतवाली के एक गांव में कक्षा नौ की छात्रा की खुदकुशी के मामले में पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी छात्रा को परेशान करता था। इससे परेशान होकर छात्रा ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी थी।
छात्रा के पिता के मुताबिक गांव का आनंद यादव उनकी बेटी को फोन करके परेशान करता था। पिता ने कई बार आरोपी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। इस वजह से उनकी बेटी काफी परेशान रहने लगी थी। पांच दिसंबर की सुबह उनकी बेटी घर से चली गई थी। खोजबीन करने पर वह पुराने घर में मिली। उस समय वह काफी परेशान थी। घर पहुंचने पर छात्रा ने अपनी मां को बताया कि आनंद उसे परेशान करता है। युवक को समझाने के लिए एक बार छात्रा के पिता ने उसके परिवार से बात की, लेकिन वह नहीं माना। इससे परेशान होकर छात्रा ने आत्महत्या कर ली।
