Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट मैदान पर आयोजित की जा रही अंतर विभागीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले शनिवार को खेले जाएंगे। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 11 दिसंबर को होगा।

प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला सुबह नौ बजे से इंजीनियरिंग और आरपीएफ टीम के बीच खेला जाएगा। जबकि दूसरा सेमीफाइनल मैच दोपहर एक बजे से लेखा विभाग और वैगन रिपेयर वर्कशॉप टीमों के बीच होगा। सेमीफाइनल मुकाबले में विजयी टीमें 11 दिसंबर को फाइनल में भिडेंगी। सेमीफाइनल मुकाबले को लेकर आयोजकों ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया है। सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट के सचिव मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अंतर विभागीय टी-20 क्रिकेट के सेमीफाइनल और फाइनल को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *