Spread the love


चित्रकूट । उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने चित्रकूट में मंडलीय रबी उत्पादकता गोष्ठी में शिरकत की। उन्होंने किसानों को सरकारी की योजनाएं बताईं और कहा कि मोटे अनाज की पैदावार करने में किसान जुटें। इससे किसी तरह का नुकसान नहीं है ज्यादा फायदा होगा। जैविक खेती की भी वकालत की। चित्रकूट धाम, झांसी व कानपुर मंडल के किसानों ने उन्नति खेती को लेकर सुझाव रखे।

शुक्रवार को रामायण मेला परिसर में तीनों मंडलों से आए 18 जिलों चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर, जालौन, झांसी, ललितपुर, कानपुर देहात, औरैया, इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज के किसानों ने उन्नति खेती के प्रति अपने सुझाव रखे। जैविक खेती पर जोर देते हुए कृषि मंत्री ने किसानों की आय दो गुनी क्या चार गुनी करने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना है कि वर्ष 2047 तक हमारा देश खेती के हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाएगा।

अपर मुख्य सचिव राजशेखर ने प्रदेश में फसलों के उत्पान आयात-निर्यात की विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर संयुक्त निदेशक कृषि चित्रकूट धाम मंडल, डीएम अभिषेक आनंद, सीडीओ अमृतपाल कौर, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी, नगर पालिकाध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, कोआपरेटिव चेयरमैन पंकज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

चित्रकूट। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश में खाद का संकट नहीं है। सरकार के पास पर्याप्त स्टॉक है। कुछ स्थानों से शिकायतें आने पर अधिकारियों से पूछताछ की गई है। जरूरत के हिसाब से खाद भेजी गई है। किसान आधुनिक तरीके से खेती करने के िलए नैनो खाद का प्रयोग पूरी तरह से नहीं कर रहा है। इसका प्रयोग बढने से अन्य समस्या का समाधान होगा। किसानों को सिंचाई के लिए नहरों से पानी दिलाये जाने का इंतजाम किया गया है। अभी मौसम भी कृषि के अनुरूप है। इसका किसानों को लाभ हो रहा है।

चित्रकूट। रबी गोष्ठी के दौरान जब कृषि मंत्री बोल रहे थे तभी औरैया के किसान राधाकृष्ण चौबे ने ज्वार बाजरा की खरीद पर सरकार की नीति ही सवाल उठा दिए। किसान ने बताया कि औरैया में खरीद केंद्र खाली रहते हैं वहां ज्वार व बाजरा खरीदने वाले नहीं मिलते। इतना सुनते ही मंत्री भड़क उठे। उन्होंने मौके पर मौजूद औरैया के अधिकारियों से स्पष्टीकरण देने के लिए कहा। कृषि मंत्री ने पूरी रिपोर्ट देने के लिए कहा है। इसके बाद चित्रकूट जिले का एक किसान हाथ में एक कागज लेकर मंत्री से मिलने मंच पर पहुंच गया तो अधिकारियों ने उसे बीच में ही रोक लिया। पंडाल के पीछे ले जाकर उसकी शिकायत लेकर निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। कृषि अधिकारी ने बताया कि ज्वार खरीद न होने की बात किसान कह रहा था। जिसकी समस्या का समाधान कराया गया है। इस किसान का पंजीयन नहीं था। संवाद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *