Spread the love


शौच को जाते समय पैर फिसलने से हुई घटना

संवाद न्यूज एजेंसी

तालबेहट। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा बिजरौठा की मजरा खिन्नाबारा में बृहस्पतिवार को सुबह शौच को गए युवक की मकान के पीछे पानी के गड्ढे में गिरने से मौत हो गई। जानकारी पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार खिन्नाबारा निवासी राजाराम (35) बृहस्पतिवार को सुबह शौच क्रिया के लिए जा रहा था तभी उसका पैर फिसल गया और वह पानी से भरे गड्ढे में गिर गया। कुछ देर बाद जब वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की तो उसका शव पानी में उतराता मिला। परिजनों ने किसी तरह शव का बाहर निकाल कर सीएचसी ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों का कोहराम मच गया। थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *