Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर-मड़ावरा। दुर्घटना में हुई ग्रामीण की मौत के मामले में पुलिस ने एंबुलेंस के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थाना मदनपुर अंतर्गत ग्राम जलंधर निवासी वंशी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 6 दिसंबर को वह अपनी बाइक से गांव की ओर जा रहा था। बाइक पर उसके साथ जुगल निवासी कैनवारा थाना बड़ागांव टीकमगढ मध्य प्रदेश बैठा था। अभी उनकी बाइक कस्बा मड़ावरा में पहुंचे थे। तभी तेज रफ्तार भाग रही एंबुलेंस के चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उसके पैर में चोट आ गई और वह घायल हो गया था। जबकि बाइक पर बैठा जुगल गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने एंबुलेंस के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *