Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट

Updated Sun, 10 Dec 2023 12:28 AM IST

मऊ। कोतवाली मऊ पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का खुलासा किया है। दो युवकों को पकड़ कर चोरी किए गए जेवराज सहित नकदी 16 हजार रुपये बरामद किए हैं।

थानाध्यक्ष राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि 28 नवंबर को मऊ कस्बा निवासी विकास खंड मऊ के कर्मचारी मोहम्मद सहनवाज ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसके घर में चोरी हो गई थी। इसी तरह से छह नवंबर को परदवां गांव के टिकाधर द्विवेदी ने भी तहरीर दी थी कि टप्पेबाजों ने उसकी पत्नी को बैग छीन लिया था।

जिस पर घटनाओं का खुलासा के लिए थाने के उप निरीक्षक इंद्रजीत गौतम को लगाया गया। जिन्होंने मुखबिर की सूचना पर कटिया तालाब के पास से अभियुक्त अहिरी गांव निवासी मनीष व भिलाई उर्फ मनोज को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 16 हजार नगद व दो जोड़ी पायल, दो अंगूठी, कान के टाप्स बरामद किए गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *