Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट

Updated Sun, 10 Dec 2023 12:26 AM IST

राजापुर। ग्रामीण क्षेत्र के कुछ गांवों को आंशिक रूप से नगर पंचायत राजापुर क्षेत्र में शामिल कर लिया गया। जहां नालियों की सफाई न करने से गलियों में जलभराव हो जाता है। गंदगी होने से घरों निकलना भी मुश्किल हो रहा है।

कस्बे के राजेंद्र शुक्ला, महेंद्र गौतम, ऋषि मिश्रा ने नगर पंचायत अध्यक्ष को सौंपे ज्ञापन में बताया कि नगर पंचायत में ग्रामीण क्षेत्र आंशिक रूप से शामिल तो कर लिया गया है। मोहल्लों की नालियों की सफाई नहीं की गई। इससे सड़क में जलभराव की समस्या हो जाती है।

समस्या के निदान के लिए नगर पंचायत में पत्र दिया था। इसके बाद भी सफाई नहीं की गई। जब कभी बारिश हो जाती है। सड़क में जलभराव हो जाता है। इससे निकलना मुश्किल हो जाता है। नालियों की सफाई की जाए। अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों से भी शशाकयत की जा चुकी है, लेकिन किसी भी जिम्मेदार ने अभी तक सुध लेना मुनासिब नहीं समझा है। इस कारण समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *