Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट

Updated Sat, 09 Dec 2023 10:43 PM IST

चित्रकूट । वाटर वूमेन शिप्रा की राम-जानकी वन गमन पद यात्रा शनिवार की देर शाम को सीतापुर पहुंची। कामदनाथ भगवान के दर्शन कर संत मदन गोपाल दास का आशीर्वाद लिया। उनके साथ रामघाट आकर मंदाकिनी आरती की। इस दौरान रामघाट पर उन्होंंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

रामघाट के पूर्व उन्होंने जगद्गरु रामभद्राचार्य महाराज के तुलसीपीठ आश्रम पहुंचकर राम दरबार के दर्शन किए। वाटर वूमेन शिप्रा अपनी राम-जानकी वन गमन पद यात्रा पर निकली हुई हैं। जिसका मुख्य उद्देश्य भारत के आध्यात्म के वैश्विक महत्व को आने वाली पीढि़यों को समझाना है। उन्होंने जगह-जगह हुए स्वागत में माता जानकी के आत्मबल को मातृ शक्ति को आत्मसात करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि वन गमन पथ पर पडऩे वाले लोगों को वह पर्यावरण के प्रति भी जागरूक कर रही हैं। स्वच्छ पर्यावरण का महत्व भी जगह जगह बताया। यात्रा का उद्देश्य भारत के अध्यात्म के वैश्विक महत्व को आने वाली पीढि़यों को समझाना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *