– इंस्टाग्राम पर डी कंपनी ललितपुर के नाम से बने अकाउंट को ट्रेस करने में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। गोविंद सागर बांध की तलहटी में तमंचे से फायरिंग करने का वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस इन युवकों से पूछताछ कर रही है। वहीं, इंस्टाग्राम पर डी कंपनी ललितपुर के नाम से बने अकाउंट को भी ट्रेस किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक यही युवक इस अकांउट को चलाते हैं।
बृहस्पतिवार को फायरिंग का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद वीडियो में दिखाई देने वाले युवकों की तलाश में पुलिस जुट गई। पुलिस की जांच के दौरान यह पता चला कि इंस्टाग्राम के अकाउंट पर अवैध असलहा लहराने के अन्य वीडियो भी शेयर किए गए हैं।
संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। इंस्टाग्राम के अकाउंट को ऑपरेट करने वाले की भी तलाश की जा रही है।
अभय नारायण राय, क्षेत्राधिकारी, सदर
