Spread the love


चित्रकूट । डीएम अभिषेक आनंद की अध्यक्षता में बोर्ड परीक्षा की तैयारी के संंबंध में बैठक जिला कलक्ट्रेट सभागार में हुई। परीक्षा केंद्रों की सभी 35 आपत्तियों का फिलहाल अभी निस्तारण अधूरा है। तय हुआ कि पुराने ही केंद्रों पर परीक्षा कराई जाए और ज्यादा दूरी वाले केंद्रों के छात्रों को निकटतम केंद्र में समायोजित कराएं।

बुधवार को बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि वर्ष 2024 की परीक्षा के लिए बोर्ड द्वारा 35 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं जिनमें हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की 24125 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। डीएम ने पिछले वर्ष के सभी परीक्षा केंद्रों के बारे में शिकायत, समस्या के बारे में जानकारी ली।

कहा कि परिषद द्वारा नवीन प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों का संबंधित एसडीएम व डीआईओएस मौके पर जाकर निरीक्षण करें। डीआईओएस को निर्देश दिए कि जिन परीक्षा केंद्रों द्वारा धारण क्षमता कम करने के लिए अनुरोध किया गया है उनका निरीक्षण करें और परीक्षा केंद्र आसपास ही बनाए जाएं और ज्यादा दूरी न रहे।

उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्ष 2024 की परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर एडीएम वंदिता श्रीवास्तव, एएसपी चक्रपाणि त्रिपाठी, एसडीएम राजापुर प्रमोद कुमार, मऊ राकेश कुमार पाठक, मानिकपुर रामजन्म यादव, डीआईओएस एसके मिश्रा व तहसीलदार अमित कुमार त्रिपाठी आदि संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *