– जिले के 1455 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। दिसंबर के आखिरी सप्ताह से डीएलएड की सम सेमेस्टर की परीक्षाएं होनी हैं। जिसमें जिले के 1455 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की ओर से डीएलएड की परीक्षा को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सभी के ऑनलाइन परीक्षा फाॅर्म भरवाए जा चुके हैं। जिले के लगभग 1455 परीक्षार्थियों ने फाॅर्म भरा है। परीक्षा की नामावली डायट द्वारा तैयार की जा रही है। डायट प्राचार्य मुकेश रायजादा ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, नामावली तैयार हो रही है। दिसंबर के अंतिम सप्ताह से परीक्षाएं शुरू होंगी।
