Spread the love


ललितपुर। धोखाधड़ी के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस गिरफ्त में आया आरोपी लोगों के बैंक से खाता खुलवाकर लाखों रुपये का हेरफेर करने और आईपीएल मैचों में सट्टेबाजी करता था।

बुधवार को पुलिस टीम शहर में भ्रमण कर रही थी। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि 12 जुलाई को कोतवाली में दर्ज धोखाधड़ी के एक मुकदमे में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश नीरज चौहान उर्फ महेंद्र सिंह उर्फ मानेंद्र सिंह निवासी महाराणा प्रताप नगर सेक्टर नं-2 झंकार टाकीज के सामने थाना सिटी कोतवाली जनपद सतना मूल निवासी हाऊस नं-183 ग्राम लखनवाह थाना कोटर जनपद सतना मध्य प्रदेश इस समय बस स्टैंड के पास मौजूद है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। ईनामी वांछित को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ललित उज्जवल, सिपाही आशीष शर्मा, करन प्रताप सिंह शामिल रहे।

यह था मामला

12 जुलाई को शहर के मोहल्ला आजादपुरा निवासी अभिषेक रजक पुलिस को एक तहरीर दी थी। जिसमें बताया था कि आरोपी नीरज चौहान उर्फ महेंद्र सिंह उसे एचडीएफसी बैंक ले गया था। यहां उसका खाता खुलवा कर लाखों रूपये का हेरफेर किया और गिरोह बनाकर आईपीएल मैचों में सट्टेबाजी की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। लेकिन आरोपी पुलिस पकड़ से दूर चल रहा था। जिसके बाद एसपी ने वांछित नीरज जैन की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

बैंक में धोखाधड़ी के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस पकड़ में आए आरोपी बैंक में खाता खुलावाकर रुपयों का हेरफेर करने और आईपीएल मैचों में सट्टेबाजी करता था। जिसका मुकदमा कोतवाली में दर्ज है।

अनिल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *