Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। यूनियन मिनिस्ट्री ऑफ रोड एंड मोटरवेस ड्राइविंग द्वारा लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया को आसान किया जाने की योजना बनाई गई है। जिसके मुताबिक संभागीय परिवहन विभाग के ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (डीटीआई) द्वारा ट्रेनिंग प्रमाण पत्र जारी करने के बाद बिना ड्राइविंग टेस्ट दिए ही अभ्यर्थियों को परमानेंट लाइसेंस जारी कर दिया जाएगा।

संभागीय परिवहन अधिकारी प्रभात पांडेय ने बताया कि डीटीआई को प्रभावी बनाने के लिए ट्रेनिंग कराने और प्रमाण पत्र जारी करने के अधिकार दिए जाएंगे। इसके लिए प्रक्रिया अंतिम चरणों में है। छह माह के भीतर ही सुविधा को शुरू कर दिया जाएगा। यह सुविधा लाइसेंस प्रक्रिया को आसान बनाने में मददगार साबित होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *