Spread the love



नए साल से पहले डीसीबी बैंक ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है. बैंक की ओर से फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दर बढ़ा दी गई है. हाल ही में आरबीआई की मौद्रिक नीति बैठक हुई जिसमें रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया. वहीं, अब डीसीबी बैंक की ओर से एफडी पर ब्याज दरें 0.10 फीसदी बढ़ा दी गई हैं. बैंक की ओर से 13 दिसंबर 2023 से फिक्स्ड डिपॉजिट पर नई ब्याज दर लागू कर दी गई है. बैंक की ओर से 2 करोड़ रुपये से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दर बढ़ा दी गई है. ऐसे में आम लोगों को बैंक से 8 फीसदी तक ब्याज मिल रहा है. वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को 8.60 फीसदी तक ब्याज का फायदा मिल रहा है. आइए एक नजर डालते हैं नई ब्याज दरों की सूची पर.

2 करोड़ रुपये से कम की FD का बढ़ा ब्याज दर

  • 7 से 45 दिन की एफडी पर 3.75% ब्याज दर है।
  • 46 से 90 दिन की एफडी पर 4.00% ब्याज दर है।
  • 91 दिन से 6 महीने से कम की एफडी पर 4.75% ब्याज दर है।
  • 6 महीने से 10 महीने की एफडी पर 4.75% ब्याज दर है।
  • 10 महीने से 12 महीने की एफडी पर 6.25% ब्याज दर है।
  • 10 महीने से 12 महीने की एफडी पर 7.25% ब्याज दर है।
  • 12 महीने, 1 दिन से लेकर 12 महीने और 10 दिन की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7.85% ब्याज दर है।
  • 12 महीने, 11 दिन से लेकर 18 महीने और 5 दिन की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7.15% ब्याज दर है।
  • 18 महीने, 6 दिन से 700 दिन की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7.55% ब्याज दर है।
  • 700 दिन से 25 महीने की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7.55% ब्याज दर है।
  • 25 महीने 1 दिन की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 8% ब्याज दर है।
  • 26 से 37 महीने की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7.60% ब्याज दर है।
  • 37 महीने की एफडी पर 7.90% ब्याज दर है।
  • 37 से 61 महीने की एफडी पर 7.40% ब्याज दर है।
  • 61 महीने की एफडी पर 7.65% ब्याज दर है।
  •  61 महीने 1 दिन से 120 महीने की एफडी पर 7.25% ब्याज दर है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *