
सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चित्रकूट जिला मुख्यालय से सटे गांव रेहुंटिया निवासियों की चकबंदी न कराने की मांग पर खुली बैठक की गई। चकबंदी विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में ग्रामीणों ने इस प्रक्रिया को न शुरु करने की बात कही। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सामूहिक निर्णय के बाद भी अब प्रधान घर-घर सर्वे कराने की बात कहकर चकबंदी कराने की बात कर रहे हैं। इस प्रक्रिया पर ग्रामीणों ने रोक लगवाने के लिए डीएम को पत्र सौंपा है।
गुरुवार को रेंहुटिया गांव निवासी ग्रामीणों ने डीएम को पत्र देकर बताया कि उनके आदेश पर गांव में खुली बैठक की गई। इसमें चकबंदी के बंदोबस्त अधिकारी मनोहर लाल वर्धन, चकबंदी लेखपाल इस्तदा हुसैन आदि की मौजूदगी में बुधवार को गांव में खुली बैठक हुई। ग्रामीणों ने बताया कि 90 प्रतिशत ग्रामीणों ने फार्म भर हस्ताक्षर व अंगूठा लगाकर चकबंदी प्रक्रिया न कराने पर सहमति जताई।
