बांदा। शौच से लौट रही महिला को बाइक चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। गंभीर घायल महिला को परिजन पीएचसी तिंदवारी ले गए। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में लाते समय उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के सिमौनी गांव निवासी राजाबेटी (45) शनिवार की रात घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत में शौच के लिए गई थी। वह वहां से लौट रही थी। तभी गांव के ही बाइक चालक एक युवक ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गई। उसे तिंदवारी पीएचसी से जिला अस्पताल लाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई।
पति रामदास ने बताया कि उसके तीन पुत्र दो पुत्रियां हैं। सिर में चोट आने की वजह से पत्नी की मौत हुई है। बबेरू कोतवाली इंस्पेक्टर पंकज सिंह ने बताया कि अभी उन्हें तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
