Spread the love


– 108595 उपभोक्ताओं पर है 180.22 करोड़ रुपये बकाया

संवाद न्यूज एजेंसी

ललिपुर। विद्युत विभाग के 108595 बकायादारों को सरचार्ज छूट दस दिन का अवसर है, निर्धारित समय में उपभोक्ता बकाया बिल जमा कर लाभ पा सकते हैं। अवधि समाप्त होने के बाद जमा न करने वाले बकायादारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि सरचार्ज माफी योजना की अवधि नहीं बढ़ाई जाएगी, ऐसे में उपभोक्ता सरचार्ज में छूट पाने के लिए समय से बकाया अदा करें।

उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन ने बकायादारों को सरर्चाज में छूट देने के लिए एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) चलाई जा रही है, जो आठ नवंबर से 31 दिसंबर तक तीन चरण में लागू की है। चरणवार ही उपभोक्ताओं को अलग-अलग प्रतिशत में छूट दी जा रही है। जनपद में योजना के अंतर्गत 125211 उपभोक्ता योजना के लाभार्थी हैं। इन उपभोक्ताओं पर 189.22 करोड़ रुपये बकाया है। दो चरण बीतने के बाद अब तक महज 16616 उपभोक्ताओं ने आठ करोड़ रुपये जमा किया गया है। अब योजना की अवधि समाप्त होने में दस दिन का समय मात्र ही शेष रह गया है। 108595 बकायादारों ने दो चरणाें रुचि नहीं दिखाई है। ऐसे में इन उपभोक्ताओं को विभाग द्वारा अंतिम असवर दिया गया है। निर्धारित अवधि में 108595 उपभोक्ता 180.22 करोड़ रुपये जमा कर सरचार्ज छूट में लाभ पा सकते हैं। इस अवधि में बकाया जमा न करने वाले उपभोक्ताओं पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। एक जनवरी से बकायेदारों के खिलाफ विभाग कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है। बुधवार को अधिशासी अभियंता प्रथम गोविंद जायसवाल व अधिशासी अभियंता ग्रामीण राहुल सिंह ने बताया कि ओटीएस योजना की अवधि नहीं बढ़ाई जाएगी। ऐसे में सरचार्ज की छूट लेने के लिए 30 दिसंबर तक पंजीयन कराकर योजना का लाभ लें। अन्यथा में विभाग द्वारा अभियान चलाकर कनेक्शन विच्छेद किये जाएंगे। इसके बाद भी जमा न करने वालों की आरसी काटी जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *