
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चित्रकूट के दो दिवसीय दौरे के अंतर्गत आज में राज्यपाल उत्तर प्रदेश आनंदीबेन पटेल ने हनुमान धारा में हनुमान जी की विधिवत पूजा अर्चना की। इसके बाद चित्रकूट कलेक्टर सभागार में लगभग डेढ़ घंटे अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर निर्देश दिए। शिक्षा व जल संरक्षण पर जोर दिया।
समीक्षा बैठक समाप्त होने के बाद पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में लंच करने के बाद कार द्वारा पहाड़ी राजापुर होते हुए कौशांबी के लिए रवाना हुईं। राज्यपाल की सुरक्षा व्यवस्था के लिए चित्रकूट जिला प्रशासन द्वारा पूरी तरह से पुख्ता इंतजाम किए गए थे। हर जगह पर पुलिस तैनात रही।
बता दें कि बुधवार को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल चित्रकूट पहुंची थी। यहां पहुंच कर दिव्यांग विश्वविद्यालय में बच्चों से मुलाकात कर व्यवस्थाएं देखी। इस मौके पर जिलाधिकारी अभिषेक आनंद, पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी के कुलपति सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
