Spread the love


बांदा। भीषण गर्मी के बीच पीसीएस-प्री परीक्षा में अभ्यर्थियों के पसीने छूट गए। दो पालियों में दो-दो घंटे हुई परीक्षार्थियों में अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र हल करने के लिए समय कम बताया। जिले के 12 केंद्रों में हुई परीक्षा में पहली पाली में 1611 और दूसरी पाली में 1647 यानी 3258 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

अलग-अलग परीक्षा केंद्रों के लिए स्टैटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए थे। उनकी निगरानी में परीक्षा हुई। पहली पाली का समय सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे निर्धारित था। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक हुई। हर केंद्र में पुलिस का पहरा रहा। सघन तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया।

प्रयागराज से आयोग से आए समन्वयी पर्यवेक्षक ने केंद्र व्यवस्थापकों को हर हाल में नकलविहीन परीक्षा के निर्देश दिए थे। वह खुद भी केंद्रों का भ्रमण करते रहे। डीआईओएस विनोद पाल सिंह ने बताया कि पहली पाली में 5521 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें 3910 ने परीक्षा दी। 1611 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में भी 5521 पंजीकृत में 3878 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। 1647 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। उत्तर पुस्तिका और रिकार्ड पर्यवेक्षक को सौंप दिए गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *