Spread the love


बांदा। घर के पास सडक़ किनारे खेल रही सात वर्षीय कक्षा तीन की छात्रा को एक व्यक्ति अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया। आरोप है कि उसने उसे सिमौनी गांव ले जाकर दुष्कर्म किया। परिजनों ने कमासिन थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बहला फुसलाकर ले जाने, मारपीट व धमकी की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा। यहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर दुष्कर्म की धारा में बढ़ाई जाएगी।

कमासिन थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी सात वर्षीय कक्षा तीन की छात्रा 10 मई की शाम अपने घर के पास सडक़ किनारे खेल रही थी। तभी वहां मझींवा गांव निवासी तीरथ प्रसाद (40) उसे बहला फुसलाकर अपने साथ सिमौनी गांव ले गया। माता-पिता का आरोप है कि वहां उसने उनकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे मारा पीटा। बाद में अपनी बहन के घर छोडक़र चला गया। उधर, परिजन बालिका की खोज करते रहे। बाद में उन्हें जानकारी मिलने पर वह सिमौनी गांव से बालिका को ले आए।

उन्होंने कहीं शिकायत नहीं की। शनिवार को आरोपी तीरथ प्रसाद बालिका के घर पहुंचा उसने बालिका को खुद पालने की बात कही। परिजनों के मना करने पर उसने धमकी दी। इससे परेशान होकर बालिका के माता-पिता ने कमासिन थाने में आरोपी के खिलाफ बालिका को बहला फुसलाकर ले जाने, मारपीट और धमकी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष कमासिन संदीप सिंह ने बताया कि बालिका को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा है। रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर दुष्कर्म की धारा बढ़ाई जाएगी। उधर, बालिका को जिला महिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *