
प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
विभागीय मीटिंग कर वापिस झांसी लौट रहे बिजली विभाग के मुख्य अभियंता के साथ ढाबा संचालक व उसके साथियों ने अभद्रता और मारपीट कर दी। सूचना मिलने पर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर बीच बचाव किया।
सोमबार को बिजली विभाग के मुख्य अभियंता राजीव माहेश्वरी, राकेश सिंह अधिशाषी अभियंता झांसी के साथ मुख्यालय आए थे। यहां विभागीय बैठक कर रात को वापिस अपनी कार से लौट रहे थे। ग्राम रोड़ा के पास हाइवे पर पहुंचे थे कि यहां स्थित ढाबे पे बिजली जलती हुई मिली। चूकि उक्त ढाबा पर 19 दिसंबर को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा था और मुकदमा दर्ज सहित जेई ब्रजेंद्र पाल को निलंबित कर दिया था व संविदा लाइन मेन को हटाया था इसको लेकर वह वहां पर रुक गए। मुख्य अभियंता ढाबे पर चेकिंग करने लगे।
इसी दौरान ढाबा संचालक व उनके 4-5 परिजनों ने मुख्य अभियंता के साथ मारपीट करने लगे। अचानक हुए हमले से मुख्य अभियंता व उसके साथ मौजूद अधिशासी अभियंता झांसी राकेश सिंह घबरा गए और भागने लगे। किसी प्रकार वह वहां से जान बचाकर भागे। इस बीच सूचना मिलने पर बिजली विभाग के जनपदीय अधिकारी व कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। मुख्य अभियंता कोतवाली सदर पहुंचे और शिकायत की। पुलिश ने पीड़ित मुख्य अभियंता का जिला अस्पताल में चिकिसकीय परीक्षण कराया। मुख्य अभियंता के साथ मारपीट होने पर बिजली विभाग में तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
सोमवार को वह ललितपुर आए थे। यहां विभागीय बैठक करने के बाद वह वापिस झांसी जा रहे थे। रोड़ा के पास ढाबे पर बिजली चोरी की चेकिंग करने लगे तो पीछे से ढाबा संचालक के परिजनों जिसमे कुछ महिलाएं भी थी ने मारपीट कर दी। पुलिस को कारबाई के लिए शिकायती पत्र दिया है। -राजीव माहेश्वरी, मुख्य अभियंता विधुत विभाग, झांसी
मुख्य अभियंता ने मारपीट की शिकायत की है। जिला अस्पताल में मुख्य अभियंता का चिकिसकीय परीक्षण कराया गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है। -अभय नारायण राय, क्षेत्राधिकारी सदर
