Spread the love


Governor Anandi Ben Patel visit to Ruhilkhand University Bareilly today

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल सोमवार को बरेली के रुहेलखंड विश्वविद्यालय में स्थापित इंक्यूबेशन फाउंडेशन समेत सात परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगी। इससे पहले वह मुड़िया अहमद नगर स्थित दिशा इंटर कॉलेज का भ्रमण करेंगी। शासकीय/निजी कॉलेजों के प्राचार्य व प्रबंधन के साथ बैठक भी प्रस्तावित है।

जिला प्रशासन से जारी कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल आनंदी बेन पटेल सोमवार सुबह हेलीकॉप्टर से त्रिशूल एअरबेस पहुंचेंगी। मुड़िया अहमद नगर स्थित दिशा इंटर कॉलेज के भ्रमण के बाद 10:10 बजे रुहेलखंड विश्वविद्यालय पहुंचेंगी। यहां दोपहर 12:45 बजे तक मौजूद रहेंगी। 

दोपहर 12:45 से 1:15 बजे तक शासकीय और निजी कॉलेज संचालकों के साथ बैठक, दोपहर 1:20 से 1:50 बजे तक निजी विश्वविद्यालयों के साथ बैठक करेंगी। दोपहर 2:55 बजे रुहेलखंड विश्वविद्यालय से रवाना होकर 3:05 बजे त्रिशूल एअरबेस पहुंचेंगी। 3:10 बजे एअरबेस से राजकीय हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए रवाना होंगी। साथ में एडीसी, ओएसडी भी मौजूद रहेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *