Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। पांच गांवों के संपर्क मार्ग बनने का रास्ता साफ हो गया है। शासन ने इन गांवों में 10.25 किलोमीटर की सड़क बनाए जाने के लिए 7.45 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति दे दी है। अब ब्लॉक बार के तीन गांव की 5.65 किलोमीटर सड़क व महरौनी के एक गांव की 3.50 किलोमीटर सड़क और मड़ावरा के एक गांव की 1.10 किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया जाएगा। विभाग अन्य प्रक्रिया में जुटा है।

कई गांवों के संपर्क मार्ग बदहाल हैं। सड़कों से डामर तक गायब हो गया है। इन मार्गों से चार पहिया वाहन तो दूर दो पहिया वाहनों की निकासी तक मुश्किल हो गई है। बारिश में आवाजाही में अधिक समस्या होती थी। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड ने बीते वर्ष इन मार्गों के निर्माण के लिए स्टीमेट बनाया था। स्वीकृति के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। शासन ने पांच गांवों के 10.25 किलोमीटर संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए 7.45 करोड़ रुपये की स्वीकृति दे दी है।

इन गांवों के संपर्क मार्ग का होगा निर्माण

ब्लॉक – संपर्क मार्ग का नाम – दूरी किमी. – निर्माण राशि (लाख )

बार – बछरावनी-भावनी – 2.55 – 164.17

बार – सूरीकलां-कुआंगांव – 2.00 – 141.18

बार – डुलावन-पठलापुर – 1.10 – 76.31

महरौनी – निवारी-पड़वा मार्ग – 3.50 – 276.16

मड़ावरा – हंसरी-सीरोंन मार्ग – 1.10 – 88.02

शासन से पांच गांवों के संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए 7.45 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। अन्य प्रक्रियाएं पूर्ण होने पर निर्माण शुरू किया जाएगा।

-वीपी सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, प्रांतीय खंड



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *