Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। पिछले दिसंबर माह में सर्किल रेटाें में कुछ संशोधन किया गया था, इसके बाद कुछ लोगों ने इसका यह कहकर विरोध किया था कि इससे बैनामों में कमी होगी। साथ ही राजस्व को हानि पहुंचेगी, लेकिन इसके विपरीत नौ माह में 14 हजार 487 बैनामों से 58 करोड़ की वसूली हुई है, जो पिछले वित्तीय वर्ष से कहीं अधिक है। पिछले पूरे वित्तीय वर्ष में 19112 बैनामों से 69 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई थी।

जिला प्रशासन के सर्किल रेटों में संशोधन से राजस्व में काफी बढ़ोतरी हुई है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में 14 हजार 187 बैनामे हुए थे और 54.20 करोड़ रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई थी। वित्तीय वर्ष 2022-23 में 19 हजार 112 बैनामे हुए, जिसमें 69.04 करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्ति हुई। राजस्व में इतना इजाफा तब हुआ जब दिसंबर में सर्किल रेट में संशोधन किया गया था। इस वित्तीय वर्ष में दिसंबर तक 14 हजार 487 बैनामों से 58.60 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली हुई है। जबकि, अभी वित्तीय वर्ष की समाप्ति में तीन माह शेष हैं।

राजस्व में बढ़ोतरी के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। बैनामों व पंजीकृत किराएनामों के माध्यम से सरकारी खजानों को भरने की तैयारी चल रही है।-मनोज कुमार श्रीवास्तव, सहायक महानिरीक्षक निबंधन।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *