Spread the love


Atiq Ashraf Murder Khan Saulat Big Revealing in interrogation Ali had told Saulat send Umesh location to Assad

Atiq Ashraf Murder
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमेश पाल हत्याकांड की जांच पड़ताल में आए दिन चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। इसी क्रम में एक नया खुलासा हुआ है कि नैनी जेल में बंद अतीक अहमद के बेटे अली ने सौलत से कहा था कि वह उमेश की तस्वीरें व लोकेशन असद को भेज दे। उसने अपने गुर्गों के जरिए यह मैसेज जेल से भेजवाया था। 

पुलिस के सामने खुद सौलत ने यह खुलासा किया है। इससे पहले यह बात सामने आई थी कि असद को सौलत ने 19 फरवरी को अपने मोबाइल से उमेश की 10 तस्वीरें भेजी थीं। यह उमेश की हत्या से चार दिन पहले की बात है। यही तस्वीरें असद ने हत्याकांड में शामिल अन्य शूटरों को फॉरवर्ड की थीं। 

पिछले दिनों सौलत को जब दूसरी बार कस्टडी रिमांड पर लिया गया तो उसने चौंकाने वाला खुलासा किया। सूत्रों के मुताबिक, सौलत ने बयान किया कि उमेश की तस्वीरें व लोकेशन भेजने के लिए उसे अतीक के दूसरे नंबर के बेटे अली ने कहा था। अली ने जेल से मैसेज भेजवाया था कि उमेश की लोकेशन और उसकी तस्वीरों का इंतजाम किया जाए। 

फिर इसे असद को दिया जाए। इसके बाद सौलत ने उमेश के फेसबुक अकाउंट से यह तस्वीरें निकाली थीं और फिर इसे आईफोन से असद के पास भेजा था। यह वही आईफोन है, जिसे पहली बार कस्टडी रिमांड पर लेने के दौरान धूमनगंज पुलिस को सौलत ने बरामद कराया था। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *