Spread the love



पेट्रोल और डीजल की कीमतें रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट की जाती हैं। तेल कंपनियों द्वारा ईंधन की नई कीमतों की घोषणा की जाती है, जिसके बाद पता चल सकता है कि भारत के किन शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें क्या होंगी। आज यानी 10 जनवरी को भारत में ईंधन की कीमत क्या है? किन शहरों में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता और कहां हुआ महंगा?

आपके शहर में पेट्रोल और डीजल की नई कीमत

शहर  Petrol Price  Diesel Price
दिल्ली  96.72 रुपये  89.62 रुपये
मुंबई  106.31 रुपये  94.24 रुपये
चेन्नई  102.63 रुपये  94.24 रुपये
कोलकाता  106.03 रुपये  92.76 रुपये
लखनऊ  96.47 रुपये 89.76 रुपये
नोएडा 96.65 रुपये  90.14 रुपये
गाजियाबाद 96.58 रुपये  89.75 रुपये
गुरुग्राम  97.18 रुपये  90.05 रुपये
जयपुर    108.48 रुपये  93.69 रुपये
पटना  107.24 रुपये  94.02 रुपये
पोर्ट ब्लेयर  84.10 रुपये  79.74 रुपये

दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई इन चार महानगरों में पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतें सामान्य हैं। वहीं कुछ राज्यों में टैक्स की वजह से ईंधन की कीमत लगातार बढ़ और घट रही है. उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ईंधन की कीमतें अलग-अलग हैं। आइए जानते हैं आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम?

ईंधन की नई कीमतें कहां जांचें?

आप घर बैठे रोजाना पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जान सकते हैं। इसके लिए आपको पेट्रोल पंप पर जाने की भी जरूरत नहीं है.  एसएमएस के जरिए पेट्रोल-डीजल की कीमत जानने के लिए इंडियन ऑयल के नंबर 9224992249 पर RSP और शहर का कोड लिखकर भेजें, आपको नए रेट की जानकारी मिल जाएगी। वहीं, HPCL पर ईंधन की कीमत जानने के लिए आपको HPPrice और शहर का पिन कोड 9222201122 पर भेजना होगा। BPCL के लिए RSP और शहर का कोड नंबर 9223112222 पर भेजें। आप तेल कंपनी की वेबसाइट के जरिए ईंधन की नई कीमत ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आप एसएमएस के जरिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *