Spread the love


Dead body of a woman found in a semi-nude state, head and face were crushed with a stone, police engaged in in

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


चित्रकूट जिले के बरगढ़ थाना क्षेत्र के कोल माजरा गांव के पास अज्ञात महिला का रक्त रंजित शव मिला है। महिला के चेहरे को पत्थर से कुचल कर शिनाख्त मिटने का प्रयास किया गया। महिला की उम्र लगभग 35 साल बताई गई। महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका  है।

सूचना पर मौके पर एसपी अरुण कुमार पहुंचे हैं। घटनास्थल पर शराब व पानी की बोतलें मिलीं। महिला के कपड़े अस्त व्यस्त मिले। स्थानीय लोगों ने बताया कि हत्यारा कहीं से महिला को लेकर आया होगा। इसके बाद दुष्कर्म कर पत्थर से शिनाख्त मिटने के लिए चेहरा व सिर कुचल दिया है।

घटना स्थल से पुलिस स्टेशन एक किलोमीटर और रेलवे स्टेशन 500 मीटर दूर है। एसपी ने बरगढ पुलिस को जल्द घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए। शव का पंचनामा कराया गया। आसपास के क्षेत्रीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *