
lucknow
– फोटो : amar ujala
आज उत्तर प्रदेश कपड़ा उद्योग व्यापार मंडल का एक व्यापारी संगठन उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिला। उप मुख्यमंत्री जी ने कहा व्यापारियों ने हमेशा ही सपोर्ट किया है। सरकार हर संभव मदद करेगी।
संगठन ने नगर निगम चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करने पर पर व्यापारियों ने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का जोरदार स्वागत अभिनन्दन कर बधाइयां दी हैं।
प्रदेश के प्रमुख व्यापारी नेताओं में संगठन के अध्यक्ष अशोक मोतियानी, महामंत्री अनिल बजाज, सुरेश छाबलानी, श्याम कृष्णानी, पुनीत लाल चंदानी, दीपक लौंगानी सहित सभी ने जीत की बधाई के साथ उत्तर प्रदेश में लखनऊ, बनारस, गोरखपुर, बरेली, मेरठ, अलीगढ़ और गाजियाबाद सहित पूरे प्रदेश में सख्त कानून व्यवस्था की व्यापारियों ने प्रशंसा की है।
व्यापारी नेताओं ने कहा कि कानून व्यवस्था उत्तर प्रदेश में बहुत ही बढ़िया है और व्यापारी पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
