खोही। सदर विकास खंड के संग्रामपुर गांव में लगे हैंडपंपों ने पानी देना बंद कर दिया है। इससे गांव में पेयजल संकट बढ़ गया है। ग्रामीण एक किलोमीटर दूर लगे नलकूप से पानी लाकर काम चला रहे हैं।
संग्रामपुर गांव की आबादी तकरीबन 2000 है। यहां पर अलग-अलग बस्ती में हैंडपंप लगे हैं। गर्मी आते ही इनसे पानी निकलना बंद हो गया है। गांव के ऋषि कुमार, संतोष कुमार, कमलेश कुमार, राममूरत व रामभजन, दिलीप ने बताया कि हर साल गर्मी के मौसम में हैंडपंपों से पानी निकलना बंद हो जाता है। मजबूरी में एक किलोमीटर दूर किसान अशोक कुमार के नलकूप से पानी लाना पड़ता है। गांव में लगे हैंडपंपों का रिबोर कराने की मांग की। जल संस्थान के अवर अभियंता रवि विश्वकर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायतों को हैंडपंपों की मरम्मत कराने का अधिकार दिया गया है।
