
सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
चित्रकूट जिले की ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के लिए आए सरकारी सरकारी धन को मनमाने तरीके से ठिकाने लगाया गया था। मामले में दोषियों पर शासन की गाज गिर गई है। शासन के द्वारा जिला पंचायत राज अधिकारी सहित अन्य कई अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, डीसी, डीपीएम व एडीपीएम तथा योजना से संबंधित स्टेट कन्सल्टेंट की सेवाएं समाप्त करने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही, गोलमाल करने वाले अभी भी कई संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की तलवार लटकी हुई है।
