Spread the love


चित्रकूट। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट से प्रस्तावित लिंक रोड में परिवर्तन का स्थानीय लोगों ने विरोध किया है। आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने साजिश कर पूर्व के मार्ग में संशोधन कराया है। इससे लगभग 250 घरों की बस्ती और उपजाऊ भूमि को नुकसान होगा। ग्रामीणों ने पूर्व में चयनित मार्ग से ही लिंक रोड बनाने की मांग की है।

सोमवार को सदर ब्लाॅक क्षेत्र के भरतकूप स्थित गोंडा डबरापुरवा व बींदरपुरवा निवासियों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि एक्सप्रेसवे के लिंक रोड को देवांगना हवाई पट्टी स्थल से जोड़ने के लिए पूर्व में प्रस्तावित मार्ग पर काम नहीं किया जा रहा है। उसे रास्ते से ही बस्ती की ओर मोड़ने का प्रस्ताव है। साथ ही बस्ती व उपजाऊ भूमि की ओर की नापजोख भी हुई है।

ग्रामीणों ने इसका विरोध करते हुए कहा कि ऐसे में पूरी बस्ती उजड् जाएगी। रिहायशी व कृषि योग्य भूमि चली जाएगी। आरोप लगाया कि कुछ प्रभावशाली लोग दबाव बनाकर पूर्व निर्धारित मार्ग को बदलवा रहे हैं। इससे उन्हें क्रसर आदि लगाने में फायदा होगा। प्रभावशाली लोग यह नहीं सोच रहे कि गरीब व दलित वर्ग की बस्ती का क्या होगा।

चंद्रभान पांडेय, लवलेश कुमार, रामप्रसाद, वासदेव, गोपाल नारायण, जगदीश प्रसाद, जय प्रताप, बैजनाथ, जगन्नाथ, बराती लाल, शिवप्रसाद, लवकुश, रामसिंह, बच्चा, देवीदीन, बाबूलाल, अनुरूद्ध, राजाराम, मनेाज, संजय, इंद्रपाल, शिवबाबू, बोधी लाल आदि ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने पूर्व निर्धारित स्वीकृत मार्ग से ही लिंक रोड का कार्य कराने की मांग की है। डीएम अभिषेक आनंद ने जांच कराने का आश्वासन दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *