Spread the love


महोबा जिले में कानपुर-सागर हाईवे पर हमीरपुर के नरायच गांव के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार चचेरे भाइयों समेत तीन की मौत की घटना ने सभी को झकझोर दिया। मृतक विनोद के पारिवारिक चचेरे भाई सतीश की सोमवार की शाम ही बरात जाना थी।

घटना के बाद शादी घर में इसकी जानकारी नहीं दी गई और शाम करीब पांच बजे बरात रवाना हो गई। वहीं कुछ परिजन व रिश्तेदार बाद में बरात में शामिल होने की बात कहकर हमीरपुर रवाना हो गए। जनपद महोबा के निवासी विनोद कुमार अहिरवार की बहन जनपद हमीरपुर में ब्याही है।

विनोद के पारिवारिक चचेरे भाई सतीश की सोमवार की शाम बरात जाना थी। विनोद अपनी बहन की ननद अर्चना को लेने चचेरे भाई सुनील के साथ रागौल गांव गया था। शाम को तीनों घर वापस लौट रहे थे, लेकिन हाईवे पर नरायच गांव के पास ट्रक की टक्कर से तीनों की मौत हो गई।



तो रूक सकती थी शादी

इस दौरान घर में दूल्हा निकासी की तैयारी चल रही थी। जैसे ही हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को लगी तो उन्होंने घटना के विषय में अन्य लोगों को नहीं बताया और हमीरपुर चले गए। इधर, बरात पठा चितहरी के लिए रवाना हो गई। परिजनों में चर्चा रही कि यदि घटना के संबंध में बता देते तो शादी रुक जाती।


ट्रक की टक्कर से हुआ था हादसा

बता दें कि पारिवारिक भाई की शादी में बहन की ननद को लेकर बाइक पर जा रहे चचेरे भाइयों की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। वहीं घायल किशोरी ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कानपुर-सागर हाईवे पर नरायच गांव के पास हुए हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगा दिया।


चालक को हिरासत में लिया

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आश्वासन देकर जाम खुलवाया। वहीं ट्रक चालक को महोबा जनपद के खन्ना थाना में पुलिस ने ट्रक समेत हिरासत में ले लिया है। महोबा के ग्राम सलुआ निवासी विनोद (21) चचेरे भाई सुनील कुमार अहिरवार (25) के साथ कस्बा के रागौल मोहल्ला निवासी अपनी बहन के घर आए थे।


युवती ने अस्पताल में तोड़ा दम

घर से वे बहन की ननद अर्चना (16) पुत्री किशोरीलाल को बाइक पर शादी समारोह में ले जा रहे थे। नरायच गांव के पास कानपुर से महोबा की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में विनोद व सुनील की मौके पर ही मौत हो गई व अर्चना गंभीर रूप से घायल हो गई।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *