Spread the love


Woman found dragged on the road, hands and legs tied,.cloth stuffed in mouth, said thrown from Bolero

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


चित्रकूट जिले में मानिकपुर थाना क्षेत्र के काली घाटी में एक महिला सड़क किनारे मिली। उसके हाथ-पैर साड़ी से बंधे थे और मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। सुबह करीब सात बजे महिला खुद घसीटते हुए सड़क किनारे पहुंची। महिला ने राहगीरों से मदद मांगी।

राहगीरों ने की सूचना पर प्रभारी निरिक्षिक रीता सिंह व सरैया चौकी इंचार्ज मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने महिला के हाथ-पैर खोले और मुंह मे ठूंसे कपड़े को हटाया। इसके बाद मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मले जाया गया।

महिला स्वस्थ्य बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, महिला पनगरा, नरैनी बांदा से मछरिहा शिवरामपुर अपनी बहन के घर जा रही थी। रास्ते मे कुछ लोगों ने बोलेरो से लाकर काली घाटी में फेंक दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। महिला के पति की करीब एक साल पहले मौत हो चुकी है



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *