Spread the love


Businessman dies, two injured in Chitrakoot accident

व्यापारी महेंद्र जायसवाल की फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


चित्रकूट जिले में शहर के पुरानी कोतवाली के पास तेज रफ्तार से जा रही बाइक ने सामने से आ रही एक अन्य बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार साड़ी व्यापारी की मौत हो गई। साथ ही उनका भतीजा व अन्य बाइक चालक घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक व्यापारी भजन गायक भी थे।

शहर के पुरानी बाजार निवासी व्यापारी महेंद्र जायसवाल (54) मंगलवार की देर शाम को अपने भतीजे अमित जायसवाल के साथ बाइक से घर की ओर आ रहे थे। जैसे ही पुरानी कोतवाली चौराहे के पास पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार से आई बाइक ने टक्कर मार दी। इससे व्यापारी व भतीजा सड़क पर गिरकर घायल हो गए। तीनों को अस्पताल लाया गया।

इलाज के दौरान महेंद्र की मौत हो गई। अन्य का इलाज जारी है। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि दूसरी बाइक सवार घायल नई दुनिया मोहल्ला निवासी लवकुश की बाइक बहुत तेज गति से जा रही थी। इसी के चलते दुर्घटना हुई है। घटना की जानकारी होते ही सैकड़ों लोग अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिजनों को ढांढ़स बंधाया। महेंद्र समाजसेवी व भजन गायक भी थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *