Spread the love


Fraud attempt by pretending to be nephew of officer in PMO CBI Reached Varanasi

सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में तैनात एक वरिष्ठ अफसर का भतीजा बताकर वाराणसी के भदवर निवासी अंकित सिंह ने देशभर के कई अफसर, एनजीओ संचालक और कारोबारियों के साथ ठगी का प्रयास किया। मामला दिल्ली तक पहुंचा और शिकायत सीबीआई से हुई। इस पर सीबीआई ने अंकित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

इसी सिलसिले में जांच एजेंसी की एक टीम बनारस भी आई और युवक से जुड़ी जानकारी जुटाई। आरोपी के मोबाइल फोन के कॉल डिटेल रिकॉर्ड के आधार पर 15 से ज्यादा लोगों को रोहनिया थाने में बुलाया गया। सबसे पूछताछ की गई। कुछ लोगों को सरकारी गवाह बनाया जा सकता है।

आरोपी घर छोड़कर फरार

बयान दर्ज कराने के लिए दिल्ली भी बुलाया जा सकता है। फिलहाल, आरोपी घर छोड़कर फरार है। सीबीआई उसकी तलाश में जुटी है। रोहनिया थाना क्षेत्र के भदवर का रहने वाला अंकित सिंह ने एक राजनीतिक दल और एक गैर सरकारी संगठन बना रखा है। वह क्लास वन अफसरों को फोन कर पीएमओ में अपने चाचा के वरिष्ठ अफसर होने का हवाला देता था। साथ ही अलग-अलग मामलों की पैरवी करता था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *