संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। महिला की अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर सोशल साइट पर वायरल कर दिया। इसका उलाहना देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट पर उतारू होने का मुकदमा पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ दर्ज कर लिया है।
थाना बानपुर अंतर्गत एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि एक युवक ने अपने एक साथी के साथ मिलकर उसकी नहाते समय की अश्लील फोटो व वीडियो बना ली थी। उक्त फोटो व वीडियो को व्हाट्सएप ग्रुप गांवसभा व आशा ग्रुप में पोस्ट कर वायरल कर दिया। इतना ही नहीं रिश्तेदारों को भी फोटो व वीडियो भेज दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
