Spread the love


fire in moving eco sport car

जलती हुई कार
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस के सादाबाद में मथुरा रोड स्थित बिसावर के समीप मंगलवार दोपहर मथुरा से एटा जा रही ईको स्पोर्ट कार में आग लग गई। गनीमत रही कोई हताहत नहीं हुआ।

 कार स्वामी मनीष जैन ने बताया कि कार को बांके बिहारी चालक चला रहा था। बिसावर बस स्टैंड के समीप दीया अस्पताल के पास कार से वह उतरे, तो देखा कि गाड़ी से धुआं निकल रहा था। उसके बाद आग की लपटें निकलने लगी। 

मनीष और चालक ने अस्पताल में लगे फायर सिलेंडर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।  सूचना पर पुलिस और फायर बिग्रेड पहुंच गई।  लेकिन तब तक कार जल चुकी थी। मनीष जैन का कहना है कि अच्छा हुआ समय पर पता चल गया, नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *