Spread the love


Chitrakoot: 12 cows found dead near the cow shed

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

चित्रकूट जिले में मानिकपुर ब्लॉक क्षेत्र के गढचपा गांव की गोशाला के पास शनिवार की शाम को 12 गोवंश मृत मिले। ग्रामीणों की सूचना पर देर शाम को बीडीओ निरीक्षण करने पहुंचे। कहा कि सभी की प्राकृतिक मौत लगती है। फिलहाल पोस्टमार्टम कराने की जरूरत नहीं है।

गढ़चपा गांव में शनिवार की शाम को खेत की ओर गए कुछ ग्रामीणों ने बताया कि सरकारी गोशाला के पीछे के रास्ते पर 12 गोवंश मृत पडे़ हैं। इसमें कुछ कंकाल हैं। जानकारी होने पर सचिव दिनेश कुमार के साथ बीडीओ पीयूष त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। बीडीओ ने निरीक्षण के बाद फोन पर बताया कि गांव से जंगल के रास्ते पर कुछ गोवंश मिले हैं। इनकी मौत प्राकृतिक लगती है। गोशाला के हैं या नहीं यह तो स्पष्ट नहीं है। इन सभी शव को जेसीबी से गडढा खुदवाकर दबाया जाएगा। पोस्टमार्टम के सवाल पर कहा कि नेचुरल मौत पर इसकी जरूरत नहीं होती है। बताया कि गोशाला के गोवंशों की गिनती पंजीयन के अनुसार कराई गई है। कुछ मवेशी खेत में चारा चरने गए थे इसलिए पूरे नहीं मिले हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *