
सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
चित्रकूट जिले में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी विवेक शुक्ला को ओवरलोड गाड़ी पकड़ना भारी पड़ गया। स्कॉर्पियो सवार दबंगों ने एआरटीओ पर जानलेवा हमला किया। मामला राजापुर थाने के कस्बे का है। दबंगों ने ओवरलोड ट्रक छुड़वाने को लेकर एआरटीओ विवेक शुक्ला के साथ मारपीट कर दी। पिटाई के बाद दबंग ट्रक मालिक मौके से भाग निकला। पीड़ित एआरटीओ विवेक शुक्ला ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
