
घटना का खुलासा करती पुलिस
– फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट जिले में पुलिस ने अवैध असलहा फैक्टरी पकड़ी है। मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। 18 असलहे, असलहे बनाने के उपकरण आदि सामान बरामद हुआ है। मंगलवार को पुलिस कार्यालय में एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सरधुवा थाना पुलिस ने असलहा फैक्टरी पकड़ी है। उमादत्त विश्वकर्मा के घर पर छापा मारा। मौके से 13 तमंचे व 5 अर्द्ध निर्मित तमंचे के साथ असलहा बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
उमादत्त व उसके साढ़ू लोहदा गांव निवाी दुर्गा प्रसाद को मौके से गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 15 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। एसपी अरुण सिंह का कहना है कि अब इस क्षेत्र में डकैतों का प्रभाव नहीं है। बरामद कई असलहे जंग लगे हैं। कई जमीन पर दबा कर रखे गए थे। लगता है कि कहीं से लाकर इन्हें छिपाया गया था। लगता है ज्यादातर असलहे काफी समय से प्रयोग में नहीं है। पूरे मामले की जांच कर आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इनके राजनीतिक दलों के नेताओं से संबंध की भी जानकारी की जा रही है।
