Spread the love


Chitrakoot: Daughter commits suicide by hanging after father scolds her

आरती की फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


चित्रकूट जिले में पिता के डांटने पर पुत्री ने घर के अंदर दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की कर्वी कोतवाली के विकास नगर अमानपुर निवासी सागर श्रीवास ने बताया कि बहन आरती (15) कर्वी स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा थी। बुधवार की शाम पिता राजकरन श्रीवास ने पढ़ाई न करने पर उसे डांट दिया।

इससे वह आहत हो गई और घर के अंदर दुपट्टे से फंदा लगा लिया। थोड़ी देर बाद परिजनों ने देखा तो उनके होश उड़ गए। इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे नीचे उतारा, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। दो बहन और दो भाइयों में सबसे छोटी थी। मां राजू देवी का रो-रोकर बेहाल है। पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी उपेंद्र सिंह ने बताया कि घटना का कारण घरेलू विवाद है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *