
– फोटो : Social Media
विस्तार
यात्रियों की सुविधा को लेकर उत्तर रेलवे 19 मई को कटिहार से आनंद विहार टर्मिनल तक एक स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह ट्रेन लखनऊ से होकर जाएगी। गाड़ी में थर्ड एसी के दो, स्लीपर के 10 और जनरल की चार बोगियों सहित 17 कोच होंगे।
उत्तर रेलवे के सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि 19 मई को 05784 कटिहार जंक्शन-आनन्द विहार टर्मिनल स्पेशल सुबह पांच बजे चलेगी। यह गाड़ी नवगछिया, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, हाजीपुर, छपरा, बलिया, आजमगढ़, अयोध्या कैंट स्टेशन होते हुए रात 12:10 बजे लखनऊ आएगी।
ये भी पढ़ें – निकाय चुनाव ने दिए संकेत- सांसदों के लिए आसान नहीं है लोकसभा चुनाव की राह
ये भी पढ़ें – निकाय चुनाव में गठबंधन से कितना नफा, कितना रहा नुकसान, रालोद करेगा मंथन
यहां दस मिनट रुकने के बाद गाड़ी शाहजहांपुर, बरेली और मुरादाबाद होते हुए 20 मई की सुबह 11:15 बजे आनंद विहार स्टेशन पहुंचेगी।
