
सांकेतिक
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चित्रकूट जिले में नवविवाहिता और उसके ससुर के फांसी लगाकर आत्महत्या करने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पहले बहु ने बंद कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं, ससुर ने घर से कुछ दूरी पर पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
मामला सरधुआ थाना क्षेत्र के चांदी गांव का है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। नवविवाहिता के परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।
