Spread the love


बांदा। मकान निर्माण में लगे राजमिस्त्री की अचानक हालत बिगड़ गई। भवन मालिक ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार की देर शाम उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने भवन मालिक पर समय से सूचना न देने का आरोप लगाया है।

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के आंबेडकर नगर निवासी दयाराम वर्मा (40) शहर कोतवाली क्षेत्र के अलीगंज मोहल्ले में हरिश्चंद्र वर्मा के भवन का निर्माण कार्य कर रहा था। वह राजमिस्त्री था। मंगलवार को दोपहर अचानक उसके सीने में दर्द उठने से उसकी हालत बिगड़ गई। भवन मालिक हरिश्चंद्र ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

इलाज के दौरान देर शाम मौत हो गई। पत्नी ऊषा का आरोप है कि भवन मालिक ने उन्हें समय से सूचना नहीं दी। शाम तक नहीं बताया कि पति की तबीयत खराब है। जब उसकी मौत हो गई, तब सूचना दी। अब वह अपने बच्चों को किसके सहारे पालेगी। मृतक के दो पुत्री और दो पुत्र हैं।

बताया कि साल भर से हरिश्चंद्र दयाराम से भवन निर्माण करा रहा था। ठेेके में भवन निर्माण हो रहा था। मजदूरी भी समय से नहीं देता था। उधर, बबेरू कोतवाली इंस्पेक्टर पंकज सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया स्वाभाविक मौत है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *