Spread the love



अक्टूबर महीने की शुरुआत के साथ ही कई खास दिनों और त्योहारों के चलते कई जगहों पर बैंकों की छुट्टियां हैं तो कुछ जगहों पर राजकीय छुट्टियां भी हैं। 2 अक्टूबर और 10 अक्टूबर को कई जगहों पर छुट्टियां हैं. वहीं, आने वाले दिनों में देश के कई राज्यों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा. देशभर में 11 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक छुट्टी रहेगी. बैंक, कॉलेज, स्कूल और ऑफिस लगातार 3 दिन तक बंद रहेंगे। वहीं, इन 3 दिनों के बाद भी कुछ राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी, आइए जानते हैं कहां स्कूल, कॉलेज, ऑफिस और बैंक बंद रहेंगे।

11 अक्टूबर को कहां रहेगी छुट्टी?
11 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश है. नवमी के कारण देशभर के बैंक, स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। कई निजी कंपनियां भी अपने कर्मचारियों को नवमी की छुट्टी देती हैं।

12 अक्टूबर को बैंक बंद रहेंगे या नहीं?
12 अक्टूबर, शनिवार को बैंक बंद रहेंगे या नहीं? अगर ये सवाल आपका भी है तो बता दें कि इस दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी. 12 अक्टूबर 2024 को दूसरा शनिवार है जिसके कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा दशहरा भी है जिसके कारण सार्वजनिक अवकाश है। 12 अक्टूबर को स्कूल, कॉलेज और कई दफ्तर भी बंद रहेंगे.

13 अक्टूबर को कहां रहेगी छुट्टी?
13 अक्टूबर को रविवार है और रविवार को सार्वजनिक अवकाश है जिसके कारण बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहता है। इसके अलावा स्कूल, कॉलेज, दफ्तर भी रविवार को बंद रहेंगे. इस प्रकार 11, 12 और 13 को लगातार तीन दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

14 अक्टूबर को यहां छुट्टी रहेगी
14 अक्टूबर, सोमवार को गंगटोक (सिक्किम) में सार्वजनिक अवकाश है। इस दिन दुर्गा पूजा या दसिन के अवसर पर गंगटोक में सभी स्कूल, कॉलेज, कार्यालय और बैंक बंद रहेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *