Spread the love



31 अक्टूबर या 1 नवंबर? दोनों में से कौन सी तिथि है दिवाली? लोगों के बीच इस असमंजस की वजह यह है कि दिवाली की आधिकारिक छुट्टी 1 नवंबर को है. दिवाली के मौके पर देशभर के बैंक, स्कूल, कॉलेज, ऑफिस आदि बंद रहने वाले हैं। चलिए 31 अक्टूबर या 1 नवंबर के बीच क्या छुट्टी है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें.

31 अक्टूबर या 1 नवंबर, दिवाली कब है?
धनतेरस 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है और यह 5 दिवसीय त्योहार की शुरुआत है। धनतेरस के बाद 30 अक्टूबर को छोटी दिवाली मनाई जाएगी, लेकिन पंचांग के अनुसार 31 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच असमंजस बना हुआ है.

पंचांग के अनुसार दिवाली कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है. इस बार अमावस्या तिथि 31 अक्टूबर गुरुवार को दोपहर 03:52 बजे से शुक्रवार, 1 नवंबर को शाम 06:16 बजे तक रहेगी। रात्रि में लक्ष्मी पूजन का महत्व होने के कारण दिवाली 31 अक्टूबर, गुरुवार को मनाई जाएगी।

31 अक्टूबर को दिवाली, 1 नवंबर को सरकारी छुट्टी क्यों?
दिवाली की तारीख को लेकर लोगों के बीच भ्रम की स्थिति तो दूर हो गई है, लेकिन अब सवाल यह है कि जब दिवाली 31 अक्टूबर को है तो 1 नवंबर को छुट्टी क्यों है? तो इसका उत्तर है सरकारी अवकाश कैलेंडर। दरअसल, सरकारी अवकाश कैलेंडर साल की शुरुआत से पहले ही जारी किया जाता है, जिसमें राजपत्रित छुट्टियां और प्रतिबंधित छुट्टियां शामिल होती हैं। आधिकारिक अवकाश कैलेंडर के अनुसार, 1 नवंबर 2024 को दिवाली के तहत राजपत्रित अवकाश है।

क्या 31 अक्टूबर को रहेगी छुट्टी?
हां, 31 अक्टूबर को स्कूल, कॉलेज, बैंक बंद रहेंगे। कुछ राज्यों में 31 अक्टूबर और 1 नवंबर दोनों दिन छुट्टी रहेगी. वहीं, कुछ संस्थान अपने कर्मचारियों को 31 अक्टूबर को छुट्टी दे रहे हैं तो कुछ 1 नवंबर को ही दिवाली की आधिकारिक छुट्टी मान सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *