Spread the love



जो निवेशक ज्यादा जोखिम लेने में विश्वास नहीं रखते, वे फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को प्राथमिकता देते हैं। बैंकों में एफडी को अपेक्षाकृत सुरक्षित निवेश माना जाता है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बैंक समय-समय पर एफडी पर ब्याज दर बदलते रहते हैं। कई बैंक हैं जो सावधि जमा पर आकर्षक ब्याज दरें दे रहे हैं। एफडी पर ब्याज भी एफडी की अवधि पर निर्भर करता है। यहां हम आपको कुछ ऐसे बैंकों के बारे में बता रहे हैं जो एफडी पर आकर्षक ब्याज ऑफर कर रहे हैं।

लघु वित्त बैंकों की एफडी दरें

लघु वित्त बैंक अन्य वाणिज्यिक बैंकों के समान ही होते हैं, लेकिन उनकी व्यावसायिक गतिविधियां उनकी तुलना में सीमित होती हैं।

  • नॉर्थईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक: 546 दिनों से 1111 दिनों की अवधि के लिए 9.00% ब्याज दर।
  • यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक: 1001 दिन की अवधि के लिए 9.00% ब्याज दर।
  • सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक: 2 से 3 साल की FD के लिए 8.60% ब्याज दर।
  • जना स्मॉल फाइनेंस बैंक: 1 से 3 साल की FD के लिए 8.25% की ब्याज दर।
  • उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक: 2 से 3 साल के लिए 8.50% की ब्याज दर।
  • इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक: 888 दिनों के लिए 8.25% की ब्याज दर।

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की एफडी दरें

सार्वजनिक क्षेत्र यानी सरकारी बैंक अपेक्षाकृत कम ब्याज दर देते हैं। लेकिन आमतौर पर इन्हें अधिक पसंद किया जाता है, क्योंकि इन्हें विश्वसनीय और स्थिर माना जाता है।

  • सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया: 1111 या 3333 दिनों की FD के लिए ब्याज दर 7.50%।
  • बैंक ऑफ महाराष्ट्र: 366 दिनों के लिए ब्याज दर 7.45%।
  • केनरा बैंक: 3 से 5 साल की अवधि के लिए ब्याज दर 7.40% ।
  • इंडियन बैंक: 400 दिनों की अवधि के लिए 7.30% ब्याज दर।
  • यूनियन बैंक ऑफ इंडिया: 456 दिनों के लिए 7.30% ब्याज दर।

निजी क्षेत्र के बैंकों की एफडी दरें

निजी क्षेत्र के बैंक लघु वित्त बैंकों की तुलना में एफडी पर अपेक्षाकृत कम ब्याज दर प्रदान करते हैं। लेकिन इन बैंकों पर भरोसा अधिक है।
 

  • बंधन बैंक: 1 साल की अवधि के लिए 8.05% ब्याज दर।
  • DCB बैंक: 19 महीने से 20 महीने के लिए 8.05% ब्याज दर।
  • RBL बैंक: 500 दिनों के लिए 8.00% ब्याज दर।
  • इंडसइंड बैंक: 1 वर्ष 5 महीने से 1 वर्ष 6 महीने से कम के लिए 7.99% ब्याज दर।
  • IDFC फर्स्ट बैंक: 400 से 500 दिनों के लिए 7.90% ब्याज दर।
  • HDFC बैंक: 4 वर्ष 7 महीने (55 महीने) के लिए 7.40% ब्याज दर।
  • ICICI बैंक: 15 महीने से 2 वर्ष के लिए 7.25% ब्याज दर।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *