सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट के बाद अब फिर से बढ़ोतरी होने लगी है। आज दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे बाजार में आभूषण खरीदने वाले ग्राहकों की संख्या में कमी आई है। विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आएगी। अगर आप आज जयपुर सर्राफा बाजार से सोने-चांदी के आभूषण खरीदने की सोच रहे हैं तो उससे पहले सर्राफा बाजार के रेट जरूर जान लें, ये हैं आज 5 मार्च को सोने-चांदी के रेट।