सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। सोमवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 86,843 रुपये के पिछले बंद से बढ़कर 88101 रुपये हो गई। वहीं चांदी की कीमत 98,322 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 99767 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। मंगलवार को बाजार खुलने तक सोने-चांदी की कीमत यही रहेगी। दिन भर कीमतों में उतार-चढ़ाव के बारे में हम आपको जानकारी देते रहेंगे। इसके अलावा अपने शहर में वर्तमान दरों के साथ-साथ 23 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की नवीनतम कीमत जानें।