गुवाहाटी: प्रो. (डॉ.) भूपेन्द्र कुमार सिंह संजय, अध्यक्ष, एम्स गुवाहाटी, ने असम के माननीय राज्यपाल श्री लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक और उप-निदेशक (प्रशासन) भी उपस्थित रहे।
भेंट के दौरान प्रो. संजय ने राज्यपाल के मार्गदर्शन और प्रोत्साहन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने एम्स गुवाहाटी को चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
